Create your Account
NIA raids : टेरर फंडिंग मामले में NIA की 22 ठिकानों पर छापेमारी, 5 राज्यों में एक्शन
- Pradeep Sharma
- 05 Oct, 2024
NIA raids : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मकसद आतंकी साजिश
नई दिल्ली। NIA raids : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मकसद आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग से जुड़े मामलों की जांच करना है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में छापेमारी की गई। इस दौरान महाराष्ट्र से 4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। माना जा रहा है कि ये लोग आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं।
NIA raids : महाराष्ट्र से 4 संदिग्ध हिरासत में
महाराष्ट्र के मालेगांव, जालना और संभाजीनगर में NIA की टीमें पहुंचीं, जहां ATS की टीम भी मौजूद रही। मालेगांव के एक होम्योपैथी क्लिनिक से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा जालना से भी एक शख्स को पकड़ा गया है। इनसे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध सामग्री भी जब्त की है।
NIA raids : जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग के आरोप में छापे
NIA की एक टीम ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में भी छापेमारी की। यहां इकबाल भट नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा गया, जिस पर टेरर फंडिंग के आरोप हैं। इसके साथ ही कश्मीर के अन्य इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। NIA को उम्मीद है कि इन कार्रवाइयों से टेरर फंडिंग से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
NIA raids : दिल्ली में 2 हिरासत में, संदिग्ध सामग्री जब्त
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में भी NIA ने छापेमारी की, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी शामिल थी। यहां से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। छापे के दौरान NIA को कुछ संदिग्ध सामग्री भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। दोनों संदिग्धों से टेरर फंडिंग और आतंकी गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. Bihar: बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल, पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज
- 4. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

