Begin typing your search above and press enter to search.
नवयुक्त-अधिकारी-कर्मचारी-कल्याण-संघ-ने-दो-मांगो-के-लिए-किया-एक-दिवसीय-धरना-प्रदर्शन
नवयुक्त-अधिकारी-कर्मचारी-कल्याण-संघ-ने-दो-मांगो-के-लिए-किया-एक-दिवसीय-धरना-प्रदर्शन

रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव :- जिले में आज 29 जुलाई को नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी के आव्हान पर प्रदेश के समस्त नगरीय निकायो में एक दिवसीय हड़ताल की गई, जिसमे निकाय के कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से केवल दो मांगे रखी है। उनकी पहली मांग शासकीय कर्मचारियों की भांति नगरीय निकायो के कर्मचारियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन उपलब्ध कराना और दूसरी मांग अन्य शासकीय विभागों की भांति नगरीय निकायो में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
चूकि समय पर वेतन न मिलने से नगरीय निकायो के अधिकारी/कर्मचारी बुजुर्गो की दवाई, बच्चो की पढ़ाई, घर का राशन जैसे मूलभूत दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ होते है इन दायित्वों को निभाने के लिए उन्हें बैंक या संस्थाओं से ऋण लेना पड़ता है जो कि उचित नहीं है, जिला कोण्डागांव के तीनो नगरीय निकायों केशकाल, फरसगांव और कोण्डागांव के अधिकारी/कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल में भाग लेकर शासन के समक्ष नियमित रूप से वेतन की व्यवस्था करने और अन्य विभागों की भांति नगरीय निकायों में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मांग रखी।
इस दौरान जिला कोण्डागांव नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिला सचिव राजीव बिछिया, जिला महामंत्री आनंद देवांगन, जिला संरक्षक संजय कोर्राम, जिला सह संरक्षक गिरिजा शंकर परते, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मीना टंडिया, संघ के सदस्य देवेन्द्र सिंह सिंदार, सचिन नाग, श्रीमती विभा राजपूत, श्रीमती दिलेश्वरी मरकाम, जितेंद्र दास नाग, देवाराम दुग्गा, हरिकृतन श्रीमती मालती, श्रीमती दीपिका, जगदीश, संजय कोर्राम, मयंक बसंतवानी, राजीव बिछिया, श्रीमती प्रेमलता, मधुसूदन, नीलेश कुलदीप, रमेश देवगन, संतोष साहू, मंगलराम भारती, श्रीमती रत्नाबाई आदि उपस्थित थे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


