Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

New York mayoral election: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीती न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक की रेस

New York mayoral election: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीती न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक की रेस
X

New York mayoral election: नई दिल्ली: भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीत लिया है। 33 वर्षीय ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया, जिन्हें 40% वोट मिले, जबकि ममदानी को 50% मत प्राप्त हुए। कुओमो ने हार स्वीकार कर ली है। अब ममदानी नवंबर 2025 में होने वाले मुख्य चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगे। यदि वे जीते, तो न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर बनेंगे।

ममदानी का जन्म यूगांडा के कंपाला में हुआ था और वे सात साल की उम्र में न्यूयॉर्क आए। उनके पिता यूगांडाई लेखक महमूद ममदानी और मां भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर हैं। 2018 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिली। राजनीति में आने से पहले वे काउंसलर थे। ममदानी ने प्रचार में शहर की बढ़ती जीवन-यापन लागत को प्रमुख मुद्दा बनाया और वादा किया कि 10 लाख डॉलर से अधिक कमाने वालों पर टैक्स लगाकर मध्यम और निम्न वर्ग के लिए सस्ते घर उपलब्ध कराएंगे। उन्हें प्रगतिशील नेताओं एलेक्जेंड्रिया ओसासियो-कोर्टेज और बर्नी सेंडर्स का समर्थन मिला।


कुओमो की दावेदारी अनुभव और राजनीतिक संपर्कों के कारण मजबूत थी, लेकिन यौन उत्पीड़न के आरोपों ने उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया। निवर्तमान मेयर एरिक एडम्स भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़े। न्यूयॉर्क को डेमोक्रेटिक गढ़ माना जाता है, और नवंबर में ममदानी का मुकाबला कुओमो या अन्य निर्दलीयों से हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire