Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

न्यूयॉर्क: सबवे ट्रेन में सो रही महिला को जिंदा जलाया, स्टेशन पर बैठकर देखता रहा आरोपी, कई घंटो बाद हुई गिरफ्तारी

न्यूयॉर्क: सबवे ट्रेन में सो रही महिला को जिंदा जलाया, स्टेशन पर बैठकर देखता रहा आरोपी, कई घंटो बाद हुई गिरफ्तारी
X

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली: न्यूयॉर्क में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब एक व्यक्ति ने सोती महिला को सबवे ट्रेन में आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना स्टिलवेल एवेन्यू स्टेशन के पास हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के पास जाकर उसके कपड़ों में आग लगा दी। कुछ समय बाद, पुलिस और अग्निशामक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, और जांच के बाद यह सामने आया कि आरोपी और महिला एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। न्यूयॉर्क पुलिस के कमिश्नर जेसिका टीस ने इस वारदात को अब तक के सबसे विकृत अपराधों में से एक करार दिया है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक की, 33 वर्षीय सेबेस्टियन जोपेटा जो 2018 में ग्वाटेमाला से अवैध रूप से अमेरिका आया था। आरोपी पर फिलहाल आरोप नहीं लगे हैं, लेकिन जांच जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना के बाद अरबपति एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी और इसे एक गंभीर अपराध बताया।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire