Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल में नए साल के जश्न की धूम, पर्यटक स्थलों के साथ मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

भोपाल में नए साल के जश्न की धूम, पर्यटक स्थलों के साथ मंदिरों में लगी भक्तों की कतार
X

भोपाल। राजधानी भोपाल में नववर्ष का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के पिकनिक स्पॉट पर्यटकों से फूल है,तो वहीं श्रद्धालुओं की प्राचीन मंदिरों में सुबह से ही कतार लगी हुई है। तेज ठंड के बावजूद सुबह से ही नए साल की शुरुआत में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं। दोपहर 1:30 बजे तक भोजपुर स्थित शिव मंदिर में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच चुके हैं, इसके अलावा लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर,गुफा मंदिर, प्राचीन बड़वाले महादेव, तलैया स्थित प्राचीन कालीका मंदिर मैं भी श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

शहर के वन विहार में भी सुबह से पर्यटकों की आवाजाही जारी है। बोट क्लब, सैर सपाटा, मनुआभान टेकरी के साथ अन्य पर्यटक स्थलों में भी भीड़ उमड़ी हुई है, जो शाम तक और बढ़ने की संभावना है। शहर के अरेरा हिल्स पहाड़ी स्थित शौर्य स्मारक, सैर सपाटा, म्यूजियम में भी हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वन विहार, बोट क्लब, और लेक व्यू में लोग परिवार समेत पहुंचे हैं। बड़े तालाब में बोटिंग का मजा भी उठा रहे हैं।वन विहार नेशनल पार्क में एंट्री करने के लिए दोनों ही गेट पर लोगों की भीड़ है। टिकट लेने के लिए वे लाइन लगाकर खड़े हैं। पार्क शाम तक खुला रहेगा। इसलिए दोपहर 12 बजे से भीड़ बढ़ गई है।

महाकाल के दर पर देशभर से पहुंचे भक्त

2024 को गुड बाय बोलकर लोग 2025 की शुरुआत में भगवान की शरणो में पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी कहलाने वाली उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं है। अबतक करीब 1 लाख श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। नए साल की शाम तक उज्जैन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार को ही यहां पहुंच चुके थे। सुबह भस्म आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भस्म आरती के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद कर दी गई है।ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शास्त्रीय संगीत के साथ नए साल की शुरुआत हुई। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 30 हजार श्रद्धालु महादेव के दर्शन कर चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire