Top
Begin typing your search above and press enter to search.

New Year celebration in Raipur: रायपुर में नए साल का जश्न: शहर में 600 जवानों की तैनाती, हर चौराहे पर रहेगा पुलिस का पहरा, मनचले व हुड़दंगियों की खैर नहीं

New Year celebration in Raipur: रायपुर में नए साल का जश्न: शहर में 600 जवानों की तैनाती, हर चौराहे पर रहेगा पुलिस का पहरा, मनचले व हुड़दंगियों की खैर नहीं
X

New Year celebration in Raipur: रायपुर: नए साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए शहर में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहरभर में 600 से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा, ताकि शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी, जहां वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जाएगी।

New Year celebration in Raipur: होटल, रेस्टोरेंट, बार, क्लब और अन्य स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को रात 1:00 बजे तक खत्म करने का निर्देश दिया गया है। जश्न के दौरान अगर कोई हुड़दंग करते पाया गया, तो उसकी रात लॉकअप में कटेगी। स्पीड बाइकर्स पर खास नजर रखी जाएगी, और तेज रफ्तार या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में 50 से अधिक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी निगरानी के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें भी आधी रात तक मुस्तैद रहेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire