Top
Begin typing your search above and press enter to search.

चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव में नया ट्वीस्ट, अमर पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने दिया इस्तीफा

Chamber of Commerce elections: छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव में नया ट्वीस्ट आ गया है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने अपने पद से इस्तीफा

चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव में नया ट्वीस्ट, अमर पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने दिया इस्तीफा
X

रायपुर। Chamber of Commerce elections: छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव में नया ट्वीस्ट आ गया है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान अध्यक्ष अमर पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने अपने पद से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है।

Chamber of Commerce elections: जग्गी ने कहा, विगत कार्यकाल में जब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवा देने का अवसर मिला, तब अमर पारवानी के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य किया और जब अमर पारवानी ने चेंबर चुनाव से अपने कदम पीछे हटाए हैं तो मैं भी उनके साथ अपने इस सफर को यहीं विराम देने का निर्णय लेता हूं।

Chamber of Commerce elections: अध्यक्ष के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री के लिए अजय भसीन का नाम तय

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में इस बार नया समीकरण देखने को मिला है। व्यापारी एकता पैनल और जय व्यापार पैनल के बीच चुनाव को लेकर आपसी सहमति बन गई है। दोनों पैनलों ने व्यापारी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।

Chamber of Commerce elections: बता दें कि वरिष्ठ व्यापारियों की मध्यस्थता के बाद अध्यक्ष पद के लिए सतीश थौरानी, महामंत्री पद के लिए निवर्तमान महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए नितेश बरड़िया के नाम तय किए गए हैं। हालांकि ये तीनों प्रत्याशी जय व्यापार पैनल से नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन वे दोनों पैनलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire