Create your Account
New Rules From April 2026: 1 अप्रैल से हो रहे है बड़े बदलाव, ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, ट्रेन टिकट और फास्टैग के नियम भी होंगे सख्त, जानें क्या होगा आपके जेब पर असर
New Rules From April 2026: नई दिल्ली। नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होने जा रहा है और 1 अप्रैल 2026 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़े बदलाव होने वाले हैं। इन परिवर्तनों का सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की सुविधाओं पर पड़ेगा। फास्टैग पास की कीमत, ATM निकासी, रेलवे टिकट रिफंड और पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में हो रहे बदलावों को जानना हर नागरिक के लिए जरूरी है।
New Rules From April 2026: फास्टैग पास की कीमत बढ़ी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 1 अप्रैल 2026 से निजी वाहनों के लिए सालाना फास्टैग पास की कीमत बढ़ा दी है। अब वाहन मालिकों को 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये चुकाने होंगे। इस बढ़ोतरी का असर देशभर के लाखों नियमित फास्टैग यूजर्स पर पड़ेगा।
New Rules From April 2026: ATM निकासी के नए नियम
बैंकों ने ATM से नकद निकासी के नियम सख्त कर दिए हैं। अब UPI के जरिए की गई निकासी भी मासिक फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। HDFC बैंक समेत कई बैंकों में निर्धारित फ्री निकासी (आमतौर पर 5) की सीमा पार करने पर प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपये चार्ज प्लस GST देना होगा।
New Rules From April 2026: रेलवे टिकट रिफंड पॉलिसी सख्त
रेल मंत्रालय ने टिकट रद्दीकरण और रिफंड के नियम और कड़े कर दिए हैं। अब ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से पहले टिकट रद्द न करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 72 घंटे पहले रद्द करने पर न्यूनतम शुल्क कटेगा। 72 से 24 घंटे के बीच रद्द करने पर 25% रिफंड कटौती होगी। 24 से 8 घंटे के बीच 50% कटौती होगी। ट्रेन छूटने से 8 घंटे से कम समय पहले रद्द करने पर पूरा किराया जब्त हो जाएगा। यह नियम टिकट कालाबाजारी और अनावश्यक रद्दीकरण को रोकने के लिए लाया गया है।
New Rules From April 2026: पैन कार्ड बनाने में नया बदलाव
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में बदलाव आ रहा है। अब केवल आधार नंबर और OTP से तत्काल ई-पैन नहीं बन सकेगा। आधार के साथ अन्य सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे, जिससे सत्यापन प्रक्रिया अधिक सख्त और समय लेने वाली हो जाएगी।
New Rules From April 2026: पेट्रोल में 20% एथेनॉल अनिवार्य
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 से देशभर के पेट्रोल पंपों पर 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) बिकना शुरू हो जाएगा। इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspend : 15 हिरणों की मौत के बाद संजय वन वाटिका के प्रभारी और तीन सहायकों को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
- 2. PAN Rules will Change: 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे PAN के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा आवेदन, ये अतिरिक्त दस्तावेज हुए अनिवार्य
- 3. बिग ब्रेकिंग: Iran War Live: ईरान के नए सुप्रीम लीडर अराफी की भी मौत, तेहरान ने ड्रोन से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया
- 4. CG Transfer : 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

