Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

400 करोड़ के निवेश से नया औद्योगिक युग, सीएम यादव 24 जुलाई को करेंगे 5 इकाइयों का भूमिपूजन, 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

इन इकाइयों से करीब 1500 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जो राज्य सरकार की युवा और महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

400 करोड़ के निवेश से नया औद्योगिक युग, सीएम यादव 24 जुलाई को करेंगे 5 इकाइयों का भूमिपूजन, 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि 24 जुलाई 2025 को भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली पांच औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन इकाइयों से करीब 1500 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जो राज्य सरकार की युवा और महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक समृद्धि लाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए कटिबद्ध है। हाल ही में स्पेन और दुबई की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कई वैश्विक निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्ष 2025 को मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अचारपुरा में 5 इकाइयों का शुभारंभ-

24 जुलाई को अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 12.88 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित होने वाली पांच औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन होगा। इनमें गारमेंट सेक्टर में गोकुलदास एक्सपोर्ट्स, टेक्सटाइल सेक्टर में इंडो एकॉर्ड अप्पेरल्स, हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक्स में एसेडस प्राइवेट लिमिटेड, फार्मा सेक्टर में सिनाई हेल्थ केयर और कृषि उपकरण सेक्टर में समर्थ एग्रीटेक शामिल हैं। ये इकाइयां न केवल 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश लाएंगी, बल्कि 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी।

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर कदम-

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इकाइयों का स्थापना मध्य प्रदेश के लिए एक नए औद्योगिक युग की शुरुआत है। यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान देगी। अचारपुरा में शुरू होने वाली इन इकाइयों से न केवल भोपाल, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire