Top
Begin typing your search above and press enter to search.

New Head Coach of Pakistan Team: पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज बने हेड कोच, उमर गुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sarfaraz Ahmed

New Head Coach of Pakistan Team: पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज बने हेड कोच, उमर गुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
X

New head coach of Pakistan team: नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले यह अहम फैसला लिया है। उनके साथ असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

शान मसूद की कप्तानी में नई शुरुआत

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है, जिसकी कमान शान मसूद संभालेंगे। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान फिलहाल पांचवें स्थान पर है। टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

युवाओं पर भरोसा, नए चेहरों को मौका

इस बार चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस और गाजी घोरी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते इन खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिससे टीम में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।

सीरीज का शेड्यूल और तैयारी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 8 से 12 मई तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16 से 20 मई तक होगा। सीरीज से पहले टीम कराची में ट्रेनिंग कैंप लगाकर अपनी तैयारियों को धार देगी।

पाकिस्तान टेस्ट स्क्वॉड:

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी घोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire