Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राजा भोज एयरपोर्ट पर नई फ्लाइटो की सौगात, स्लाट मंजूर, भोपाल से रीवा के लिए फ्लाय बिग का कल से शेडयूल जारी

राजा भोज एयरपोर्ट पर नई फ्लाइटो की सौगात, स्लाट मंजूर, भोपाल से रीवा के लिए फ्लाय बिग का कल से शेडयूल जारी
X
भोपाल। एक अक्टूबर से राजा भोज विमान तल पर 24 घंटे काम प्रारंभ हो जाने के बाद अब यहां आगामी तीन माह के भीतर आधा दर्जन फ्लाइट की सौगात मिलने जा रही हैं। इसी बीच निजी क्षेत्र की अग्रणी विमानन कंपनी फ्लाय बिग ने दो दिन बाद गुरुनानक जयंती पर रीवा से भोपाल के बीच 19 सीटर प्लेन चलाने एवं शुरू शुरू में मात्र 999 में यात्रा कराने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। भोपाल रीवा के लिए फ्लाय बिग के स्लाट का एप्रूअल तो हो गया है, लेकिन एयरपोर्ट डायरेक्टर का कहना है कि कुछ औपचारिकताएं हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

इसी बीच फ्लाय बिग ने तो भोपाल रीवा के लिए शेडयूल भी जारी कर दिया है,जिसके अंतर्गत रीवा से प्रस्थान दोपहर 12 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 2.25 पर। मंगलवार व बुधवार का समय रीवा से सुबह 8 बजे भोपाल पहुंचने का समय सुबह 10.15 बजे रहेगा। शुक्रवार को भोपाल से यह उड़ान सुबह 8 बजे चलेगी और सुबह 10.05 बजे रीवा पहुंचेगी। यहां बता दें कि फ्लाय बिग इस रूट पर 19 सीटर विमान प्रारंभ कर रहा है। यही फ्लाइट भोपाल के अलावा खजुराहो, चित्रकूट व लखनऊ तक अलग अलग दिनों में अलग अलग समय पर जाएगी।


मीड जनवरी तक सात उड़ानें
जानकारी के अनुसार एक दिसंबर से 17 जनवरी 2025 तक भोपाल सात नई उड़ानें मिल सकती हैं, इसके लिए भोपाल एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया निजी कंपनियों से लगातार संपर्क में है। निजी क्षेत्र की अग्रणी एयर लाइंस कंपनी इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, फ्लाय बिग, से लगातार संपर्क किया जा रहा है इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक दिसंबर को गोवा के बाद दिल्ली, बैंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई दतिया व कोलकाता के लिए भी उड़ानें प्रारंभ करने पर विचार किया जा रहा है। अगर 17 जनवरी तक सात नई उड़ानें मिल भी जाती हैं तो भी भोपाल से चलने वाली कुल संख्या 22 से अधिक नहीं होगी। अगर बात की जाए प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर की वहां फ्लाइट की संख्या 90 तक पहुंच रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire