Begin typing your search above and press enter to search.
भोपाल स्टेशन पर नई सुविधा: शुरु हुई 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा और पार्किंग

भोपाल। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। इस सुविधा से यात्रियों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी। नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। यह कदम स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी गई है, जिसमें 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी शामिल है। प्लेटफार्म एक की ओर बनी नई पार्किंग में लगभग 800 दोपहिया और 200 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता है।
वर्तमान में पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है, इसे पुराने दरों पर ही चालू रखा गया है। इस सुविधा के शुरू होने से ऑटो और टैक्सी की भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों द्वारा ऑटो और टैक्सी की भीड़ को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। अब यात्रियों को स्टेशन के बाहर ऑटो या टैक्सी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


