Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नया प्रयोग: मोबाइल पर मिलेंगे ऑनलाइन ड्राइविंग और आरसी कार्ड, मैन्युअल नहीं होंगे जारी

नया प्रयोग: मोबाइल पर मिलेंगे ऑनलाइन ड्राइविंग और आरसी कार्ड, मैन्युअल नहीं होंगे जारी
X
भोपाल। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के पंजीयन को लेकर शुक्रवार को नई व्यवस्था लागू कर दी। अब ई-ड्राइविंग लाइसेंस और ई-रजिस्ट्रेशन कार्ड दिए जाएंगे यानी भौतिक कार्ड नहीं मिलेंगे। स्मार्टफोन में ही ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कार्ड रहेगा। एक अक्टूबर ने बनने वाले लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से यह नियम लागू होंगे।

चिप बनाने वाली कंपनी के काम बंद करने से प्रदेश में मंगलवार से ड्राइविंग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने का काम बंद हो गया। इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया। अब वाहनों के रजिस्ट्रेशन (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की प्रक्रिया को पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक कर दिया है। परिवहन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर इस व्यवस्था को एक अक्टूबर से लागू किया है।

विभाग के पोर्टल वाहन 4.0 में सभी अधिकारियों जैसे आरटीओ, डिप्टी आरटीओ और जिला परिवहन अधिकारियों के स्कैन्ड सिग्रेचर यानी दस्तखत होंगे। इन्हीं का डिजिटली उपयोग ई-ड्राइविंग लाइसेंस और ई-रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर किया जाएगा। यह एम परिवहन ऐप पर भी इलेक्ट्रॉनिकली उपलब्ध होंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire