New Delhi Fire News : इमारत के पार्किंग में लगी भीषण आग, 14 लोग अस्पताल में भर्ती
- Rohit banchhor
- 11 Aug, 2024
New Delhi Fire News : नई दिल्ली। दिल्ली के असोला गांव में रविवार की सुबह एक इमारत की पार्किंग में आग लग गई
New Delhi Fire News : नई दिल्ली। दिल्ली के असोला गांव में रविवार की सुबह एक इमारत की पार्किंग में आग लग गई, जिससे 6 महिलाओं समेत 14 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग (डीएफएस) के अनुसार आग सुबह 5.01 बजे की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और लगभग 6.50 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
New Delhi Fire News : बता दें कि आग सबसे पहले स्टिल्ट पार्किंग में लगी, जहां कुछ वाहन और एक इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड आग की चपेट में आ गए। इसके बाद आग पूरी इमारत में फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इमारत के फ्लैटों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
New Delhi Fire News : सांस लेने में तकलीफ या अन्य चोटों के कारण कुल 14 लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

