Top
Begin typing your search above and press enter to search.

छह आईएएस अधिकारियों को सौंपे गए नए प्रभार, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत निहारिका बारिक को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई है

छह आईएएस अधिकारियों को सौंपे गए नए प्रभार, यहां देखें लिस्ट
X
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। यह आदेश कल देर रात मंत्रालय भवन, महानदी भवन से जारी किया गया। जिसमें निहारिका बारिक को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान तथा हिमशिखर गुप्ता, चंदन कुमार, राजेंद्र कटारा और कुलदीप शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान के प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना को गृह, जेल और पंचायत प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता को गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विशेष सचिव चंदन कुमार अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
निदेशक राजेन्द्र कटारा को पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
आईएएस कुलदीप शर्मा को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire