Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Nepal Gen Z violence: प्रधानमंत्री पद छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली FIR,अभी आर्मी की सुरक्षा में हैं पूर्व पीएम

Nepal Gen Z violence: काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू में FIR दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब

Nepal Gen Z violence: प्रधानमंत्री पद छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली FIR,अभी आर्मी की सुरक्षा में हैं पूर्व पीएम
X

Nepal Gen Z violence: काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू में FIR दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमले और ज्यादती का आदेश दिया था। बता दें, ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं।

Nepal Gen Z violence: घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंचीं सुशीला कार्की

वहीं, नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की आज घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंची। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को ही नेपाल के अंतरिम पीएम पद की शपथ ली है। उन्हें 5 मार्च, 2026 तक संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। 6 दिनों की हिंसा के बाद काठमांडू के कई इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है।

Nepal Gen Z violence: वहीं, 6 जगहों पर अब भी कर्फ्यू जारी है। यहां 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, भूख हड़ताल, धरना, घेराव, जुलूस और सभा करने पर रोक लगा दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि यह आदेश दो महीने तक लागू रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire