Create your Account
Nepal Crisis: नेपाल में अशांति के बीच यूपी में हाई अलर्ट, सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश
Nepal Crisis: नई दिल्ली: नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों और आंतरिक अशांति के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे सात जिलों श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में 24 घंटे सतर्कता बरतने और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया है। सीमा पर गश्त और निगरानी तेज कर दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
Nepal Crisis: पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को नेपाल से संबंधित भड़काऊ या संवेदनशील पोस्ट पर कड़ी नजर रखने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसकी जिम्मेदारी एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश को सौंपी गई है। यह कक्ष 24x7 तीन हेल्पलाइन नंबरों (0522-2390257, 0522-2724010, 9454401674) और एक व्हाट्सएप नंबर (9454401674) के जरिए सहायता प्रदान करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. MARCOS: भारत आ रहे जहाज पर डकैती की कोशिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

