Breaking News
Create your Account
NEET UG 2026 Exam 2026: NEET यूजी 26 परीक्षा रविवार को, रायपुर जिले में 26 परीक्षा केंद्र, नोट कर लें शेड्यूल
- Pradeep Sharma
- 02 May, 2026
NEET UG 2026 Exam 2026: रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 26 परीक्षा 03 मई , रविवार को देशभर के साथ रायपुर जिले में भी होगी।
NEET UG 2026 Exam 2026: रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 26 परीक्षा 03 मई , रविवार को देशभर के साथ रायपुर जिले में भी होगी। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए नीट जिला समन्वयक एवं जिला प्रशासन ने आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
NEET UG 2026 Exam 2026: बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।
NEET UG 2026 Exam 2026: जिला नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि रायपुर जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
NEET UG 2026 Exam 2026: अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्रों में नकल प्रकरणों की रोकथाम हेतु तकनीकी संसाधन भी स्थापित किए गए हैं, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से हो सके।
NEET UG 2026 Exam 2026: जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Related Posts
More News:
- 1. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 2. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 3. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
- 4. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

