Top
Begin typing your search above and press enter to search.

NEET-UG 2026: कोर्ट में CBI ने छह आरोपियों को किया पेश, 5 आरोपी 2 जून तक न्यायिक हिरासत में

NEET-UG 2026: कोर्ट में CBI ने छह आरोपियों को किया पेश, 5 आरोपी 2 जून तक न्यायिक हिरासत में
X

NEET-UG 2026: नई दिल्ली: NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में जांच कर रही CBI ने बुधवार को छह आरोपियों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में हुई सुनवाई में बड़ा फैसला सामने आया। कोर्ट ने मंगीलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मामले के छठे आरोपी शुभम खैरनार की सीबीआई हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

सीबीआई का कहना है कि शुभम खैरनार इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क की अहम कड़ी है और उससे पूछताछ के जरिए कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले में पैसों के लेन-देन, पेपर खरीदने वाले लोगों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

एजेंसी ने यह भी कहा कि शुभम को महाराष्ट्र ले जाकर अन्य आरोपियों और सबूतों से आमना-सामना कराया जाएगा। दूसरी ओर, आरोपी के वकील ने अतिरिक्त हिरासत का विरोध करते हुए कहा कि जांच एजेंसी पहले ही उसके सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर चुकी है और वह जांच में सहयोग कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire