Top
Begin typing your search above and press enter to search.

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, सीट अलॉटमेंट कब से, देखें पूरा शेड्यूल

NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, सीट अलॉटमेंट कब से, देखें पूरा शेड्यूल
X

NEET PG Counselling: नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) NEET PG 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह से शुरू करने की योजना बना रही है। आधिकारिक शेड्यूल MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी होगा। काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया चार राउंड में होगी, जिसमें एक स्ट्रे राउंड भी शामिल है।

NEET PG Counselling: सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया

-रजिस्ट्रेशन और शुल्क: उम्मीदवारों को MCC वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

-चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: उम्मीदवार तीन पसंदीदा कॉलेज चुन सकते हैं और उसी दिन शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक चॉइस लॉक करनी होगी।

-रिज़ल्ट घोषणा: चॉइस लॉक होने के दो दिन बाद सीट अलॉटमेंट का रिज़ल्ट वेबसाइट पर जारी होगा।

-रिपोर्टिंग: अलॉटेड कॉलेज में उम्मीदवारों को दस्तावेज़ जमा करने होंगे। कॉलेज MCC को जानकारी भेजेगा और कक्षाएं शुरू होंगी।

NEET PG Counselling: शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए

-MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

-"PG Medical" सेक्शन में "NEET PG 2025 Counselling Schedule" लिंक पर क्लिक करें।

-PDF डाउनलोड होगी।

-रजिस्ट्रेशन के लिए "New Registration 2025" लिंक पर NEET PG रोल नंबर और पासवर्ड डालें।

NEET PG Counselling: परीक्षा विवरण

NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को एक शिफ्ट में हुई। 1,052 टेस्ट सेंटरों और 301 शहरों में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire