Top
Begin typing your search above and press enter to search.

NEET Paper Leak Case: रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर निकला NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, सीबीआई ने पुणे से दबोचा

NEET Paper Leak Case: रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर निकला NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड, सीबीआई ने पुणे से दबोचा
X

NEET Paper Leak Case: नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कड़ा एक्शन लेते हुए कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, कुलकर्णी लंबे समय तक नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति से जुड़ा रहा है और उसे परीक्षा प्रक्रिया की गहरी जानकारी थी। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर का निवासी और रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी ने परीक्षा से पहले कुछ छात्रों को अपने घर पर विशेष कोचिंग दी थी। इस दौरान उसने कथित तौर पर छात्रों को संभावित सवालों के सही उत्तर और विकल्प समझाए। बाद में परीक्षा में पूछे गए कई सवाल छात्रों के नोट्स से मेल खाते पाए गए। इस काम में उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे की भी भूमिका सामने आई है, जिसे सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अब तक इस मामले में जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर समेत कई शहरों से सात आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पांच आरोपियों को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी धनंजय लोखंडे को छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेजते हुए एजेंसी को पूरे नेटवर्क और साजिश की जांच आगे बढ़ाने की अनुमति दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire