Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalites Surrender : 8 महिलाओं समेत 22 ने डाले हथियार, IED और पुलिस ट्रैकिंग में थे शामिल

ये सभी नक्सली अबूझमाड़ के आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में शामिल रहे।

Naxalites Surrender : 8 महिलाओं समेत 22 ने डाले हथियार, IED और पुलिस ट्रैकिंग में थे शामिल
X

Naxalites Surrender : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को 8 महिला नक्सलियों सहित कुल 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी नक्सली अबूझमाड़ के आमदई, नेलनार और कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे और लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में शामिल रहे।

पुलिस के निरंतर दबाव, मुठभेड़ों में बड़े नक्सली नेताओं के मारे जाने और राज्य सरकार की ‘नियद नेल्लानार’ योजना व पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हथियार डालने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली आईईडी प्लांट करने, पुलिस मूवमेंट को ट्रैक करने और जनताना सरकार के विस्तार जैसी गतिविधियों में शामिल थे। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष नारायणपुर जिले में अब तक 110 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 37.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण करने वालों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50,000 रुपये की तत्काल सहायता और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नारायणपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा, “यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि है। हम नक्सलियों से अपील करते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire