Breaking News
Create your Account
Naxalites Surrender : 12 हथियारबंद नक्सलियों ने किया सरेंडर, AK-47 और SLR बरामद
Naxalites Surrender : बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार की “नियद नेल्लानार” योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम कैडर समेत कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले इन माओवादियों पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिला और 4 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इस दौरान माओवादियों ने एक AK-47 और दो SLR राइफल पुलिस के हवाले कीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी माओवादी फायरिंग, आईईडी विस्फोट, आगजनी और अन्य गंभीर नक्सली वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।
यह सरेंडर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को 50-50 हजार रुपये की तत्काल नगद सहायता राशि प्रदान की गई।
2026 में अब तक 888 नक्सली लौटे मुख्यधारा में- पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 888 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 1163 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अलग-अलग मुठभेड़ों में 231 माओवादी मारे गए हैं। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने कहा कि सरकार की योजनाएं नक्सल प्रभावित इलाकों में भरोसा पैदा कर रही हैं, जिसके चलते लगातार माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, कल लेंगे शपथ
- 2. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
- 3. Tuesday Horoscope: मेष और सिंह समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

