Begin typing your search above and press enter to search.
पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा बरामद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्राम डालेर के निवासी कुम्मेश कुंजाम की गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या के बाद शव को चिहका टिंडोडी मार्ग पर फेंक दिया गया।
घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी एक पर्चा भी बरामद हुआ, जिसमें मृतक पर पुलिस को सूचनाएं देने का आरोप लगाया गया था। नक्सलियों द्वारा इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


