Begin typing your search above and press enter to search.
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

सुकमा। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नक्सलियों ने बीती रात ग्राम पेंटापाड़ में एक बुजुर्ग ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कलमू हिड़मा के रूप में हुई है, जो पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की है। नक्सलियों ने अचानक हमला कर हिड़मा की हत्या कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि माओवादियों ने इस क्रूर कृत्य को क्यों अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


