Create your Account
नक्सलियों ने खदान में किया IED ब्लास्ट, चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर…
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर कुकर IED विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना छोटेडोंगर की निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पॉइंट पर सुबह 10 बजे हुई।
घायल मजदूर हरेन्द्र और दिलीप उस समय काम कर रहे थे, जब विस्फोट हुआ। दोनों को तुरंत छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दुर्भाग्यवश, गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि हरेन्द्र का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आमदाई माइंस क्षेत्र में इससे पहले भी IED विस्फोट में मजदूर घायल हो चुके हैं। नक्सलियों की इस कायराना हरकत की इलाके में कड़ी निंदा हो रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : उत्तर प्रदेश में आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ : CM योगी बोले- देश के कुल उत्पादन में 26 प्रतिशत योगदान
- 2. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 3. IND vs END ODI Series: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नितीश रेड्डी बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
- 4. CG News : BJP सहयोग केंद्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनी, 100 से ज्यादा आवेदनों का किया निराकरण, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

