Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Surrender : लोन वर्राटू अभियान की सफलता, 2 इनामी समेत 8 माओवादियों ने किया सरेंडर, आत्मसमर्पण

यह घटना दंतेवाड़ा में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

Naxalite Surrender : लोन वर्राटू अभियान की सफलता, 2 इनामी समेत 8 माओवादियों ने किया सरेंडर, आत्मसमर्पण
X

Naxalite Surrender : दंतेवाड़ा। जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान ने एक बार फिर माओवादी हिंसा को छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस अभियान के तहत 2 इनामी माओवादियों सहित कुल 8 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह घटना दंतेवाड़ा में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

Naxalite Surrender : बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, उन्हें स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Naxalite Surrender : पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी अब हिंसा और भटकाव के रास्ते को छोड़कर समाज के साथ कदम मिलाने को तैयार हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire