Breaking News
Create your Account
Naxalite surrender : लोन वर्राटू अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...
- Rohit banchhor
- 28 Jan, 2025
आत्मसमर्पण के साथ-साथ प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
Naxalite surrender : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान से प्रभावित होकर तीन इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय थीं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में प्रमुख नाम आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों में 3 लाख की इनामी नक्सली मासे माड़वी और 2 लाख की इनामी रामबती उर्फ संध्या कुंजाम शामिल हैं।
Naxalite surrender : इसके अलावा 1 लाख का इनामी नक्सली देवा उर्फ नरेश भी सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल है। इन सभी नक्सलियों ने जिले के एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मजबूत कार्रवाई इस आत्मसमर्पण के साथ-साथ प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
Naxalite surrender : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी अभियान के तहत कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 2. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
- 3. IED Blast : नक्सल क्षेत्र में IED ब्लास्ट, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरान DRG के 3 जवान घायल
- 4. UP News : 15 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो और उसके सहयोगी गिरफ्तार, पैमाइश के नाम मांगी थी रकम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

