Breaking News
Create your Account
Naxalite surrender : नक्सलवाद पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 महिला समेत 3 नक्सली किए सरेंडर
Naxalite surrender : गरियाबंद। नक्सल उन्मूलन की दिशा में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इसमें नागेश के साथ दो महिला नक्सली, जैनी और मनीला, शामिल हैं। नागेश ने अपने पास मौजूद देशी हथियार के साथ सरेंडर किया।
बता दें कि तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये सभी पिछले 5 से 8 सालों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी वारदातों में शामिल रहे। ये नक्सली बड़े माओवादी नेताओं के करीबी सहयोगी के रूप में कार्यरत थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हथियार डाल दिए हैं।
इस अभियान के बाद इलाके में सक्रिय नक्सलियों की संख्या घटकर केवल 30 रह गई है। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापना को नई दिशा मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
- 2. UP Accident : एक झटके में उजड़ा परिवार, दूध से भरे टैंकर ने ली पति-पत्नी और मासूम की जान
- 3. RR vs DC IPL 2026: जयपुर में आज RR vs DC का मुकाबला, टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों का प्लेइंग 11
- 4. Prasar Bharati: प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए चेयरमैन, केंद्र सरकार ने की नियुक्ति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

