Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Surrender : 17 लाख की इनामी नक्सली ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, 14 साल बाद पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

गुरुवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

Naxalite Surrender : 17 लाख की इनामी नक्सली ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, 14 साल बाद पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
X

Naxalite Surrender : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30 वर्ष) ने गुरुवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

कमला सोरी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी थी और एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम में प्रमुख सदस्य के रूप में सक्रिय रही। इस दौरान वह पुलिस पर हमले, विस्फोट और अन्य हिंसक घटनाओं की योजनाओं में शामिल रही। तीन राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गोंदिया जिला) और मध्य प्रदेश की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025, ग्रामीण इलाकों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों, सड़क और संचार सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षा बलों के निरंतर जनसंपर्क अभियानों का यह सकारात्मक नतीजा है। कमला सोरी ने बताया कि वह अब हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में नई शुरुआत करना चाहती है।

आत्मसमर्पण के बाद उसे शासन द्वारा 50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई है, साथ ही पुनर्वास योजना के तहत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “कमला सोरी का आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire