Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Naxalite Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, कांकेर और गढ़चिरौली में 15 नक्सली आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक का था इनाम
Naxalite Surrender : गढ़चिरौली/कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इन सभी पर 1 करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल हैं।

गढ़चिरौली के पखांजूर क्षेत्र में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पण के दौरान चार हथियार पुलिस को सौंपे गए। सबसे प्रमुख नाम विनोद सैयाना का था, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। ये सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।

वहीं, कांकेर जिले में 23 लाख रुपये के इनामी 4 नक्सलियों ने एसपी आईके एलेसेला के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल थीं। कांकेर पुलिस के अनुसार, इसमें एक महिला नक्सली मदनवाड़ा नक्सली हमले में शामिल थी, जिसमें एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। सभी चार नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
Related Posts
More News:
- 1. MI vs GT IPL 2026: मुंबई ने गुजरात को दिया 200 रनों का लक्ष्य, तिलक वर्मा ने ठोका सेंचुरी, GT का चौथा विकेट गिरा
- 2. Share Market : शेयर बाजार में शानदार रिकवरी : सेंसेक्स 1263 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार बंद
- 3. RCB vs GT IPL 2026: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. Indira Gandhi Agricultural University: अक्ती तिहार पर कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय आयोजन, कृषि मंत्री नेताम ने की माटी-बीज पूजा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

