Create your Account
Naxalite Surrender : नक्सलवाद को छोड़ा, विकास का रास्ता चुना, 1 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
- Rohit banchhor
- 18 Oct, 2025
जिनके हाथों में कभी बंदूक थी, वे अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।”
Naxalite Surrender : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिली है। 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय कश्यप ने शनिवार को मुख्यधारा में लौटते हुए पुलिस अधीक्षक वाॅय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सक्रिय पिलसाय संगठन के अंदरूनी मतभेदों और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर हथियार छोड़ने को तैयार हुआ। आत्मसमर्पण के दौरान एएसपी रूपेश कुमार डांडे, डीएसपी सतीष भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस ने पिलसाय को मौके पर ही 50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। पिलसाय कश्यप पर ITBP जवानों की हत्या, जियो टावर जलाने और लूट की वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं। वह लंबे समय से पूर्वी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था और सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
एसपी वाॅय अक्षय कुमार ने कहा “सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है। जिनके हाथों में कभी बंदूक थी, वे अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।”
Related Posts
More News:
- 1. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 2. UP News : दो मासूम बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, जांच में जुटी पुलिस
- 3. Bihar News: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कल, नीतीश के बेटे निशांत को भी मिलेगा मंत्री पद, गांधी मैदान में तैयारी शुरु
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, मासूम गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

