Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite surrender : हिंसा का रास्ता छोड़कर इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, इन गंभीर अपराधों में थे शामिल...

दोनों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर

Naxalite surrender : हिंसा का रास्ता छोड़कर इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, इन गंभीर अपराधों में थे शामिल...
X
Naxalite surrender : धमतरी। माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत धमतरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 5-5 लाख रूपए के इनामी नक्सली दंपति ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है। यह दंपति माओवादियों की क्रूर विचारधारा और जीवनशैली से परेशान होकर छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित हुआ और आत्मसमर्पण किया है।


Naxalite surrender : बता दें कि सरेण्डर किए दो इनामी नक्सली नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलोएस के सदस्य टिकेश उर्फ टिकेश्वर वट्टी 38 वर्ष और सीता नदी एरिया कमेटी/एसीएम सदस्य प्रमिला उर्फ गणेशी नेताम 32 वर्ष है। दोनों माओवादी हत्या, हत्या का प्रयास, मुठभेड़ आईईडी लगाने समेत कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। दोनों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के समक्ष दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। टिकेश के खिलाफ 32 गंभीर अपराध दर्ज हैं। वहीं प्रमिला के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire