Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Surrender : लोन वर्राटू अभियान का असर, 3 इनामी समेत 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण...

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में विभिन्न पदों पर सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दिया था।

Naxalite Surrender : लोन वर्राटू अभियान का असर, 3 इनामी समेत 26 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण...
X

Naxalite Surrender : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान से प्रभावित होकर 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 3 इनामी माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 4.5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में विभिन्न पदों पर सक्रिय सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम दिया था।

Naxalite Surrender : आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण-

राजेश कश्यप- आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर के पद पर सक्रिय, जिस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा था।
कोसा माड़वी- गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में सक्रिय, जिस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
छोटू कुंजाम- सीएनएम (चेतना नाट्य मंडली) सदस्य, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
अन्य- इनमें 20 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम और डीएकेएमएस सदस्य, 3 केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया और डीएकेएसएस सदस्य,1 गुड़से आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य शामिल हैं।

Naxalite Surrender : नक्सली गतिविधियों में थी संलिप्तता-
पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क खोदने, नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। ये सभी लोन वर्राटू अभियान के तहत समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित हुए। इस अभियान के तहत माओवादियों को आत्मसमर्पण करने और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की जाती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire