Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत, 4 हार्डकोर समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 39 लाख का था इनाम...

नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत हुआ, जिसके अंतर्गत नक्सल मुक्त ग्राम पंचायतों को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि दी जाती है।

Naxalite Surrender : नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत, 4 हार्डकोर समेत 18 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 39 लाख का था इनाम...
X

Naxalite Surrender : सुकमा। नक्सल विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस को सुकमा जिले में बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े 4 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत हुआ, जिसके अंतर्गत नक्सल मुक्त ग्राम पंचायतों को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि दी जाती है।

Naxalite Surrender : इस अभियान में जिला बल, डीआरजी सुकमा, विआशा सुकमा, रेंज फील्ड टीम (आरएफटी) कोंटा, सुकमा, जगदलपुर, और सीआरपीएफ की 80वीं, 212वीं, 219वीं, तथा कोबरा 203वीं बटालियन की खुफिया इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

Naxalite Surrender : सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शेष नक्सलियों से हिंसा त्यागकर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और प्रशासन की मजबूत उपस्थिति ने नक्सली संगठनों को कमजोर किया है, जिसका परिणाम इस आत्मसमर्पण के रूप में सामने आया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire