Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite surrender : 9 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, 4 पर था 23 लाख का इनाम...

आत्मसमर्पण करने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

Naxalite surrender : 9 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, 4 पर था 23 लाख का इनाम...
X

Naxalite surrender : बीजापुर। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और सरकारी योजनाओं के प्रभाव के चलते नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी है। इसी कड़ी में बीते दिनों 9 माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए, जिनमें 4 ऐसे थे जिन पर कुल 23 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

Naxalite surrender : आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन क्षेत्र में सक्रिय 8 लाख रुपए के इनामी पार्टी सदस्य, एओबी डिवीजन में कार्यरत 5 लाख के इनामी एसीएम, और जगरगुण्डा एरिया कमेटी व दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में कार्यरत 5 लाख रुपए के इनामी 2 एसीएम शामिल हैं। इन सभी ने बताया कि वे अब समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं।

Naxalite surrender : सरकार की नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के चलते नक्सलियों के बीच आंतरिक कलह बढ़ रहा है, जिसके कारण वे आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को 25 हजार रुपए की नगद राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी गई है।

Naxalite surrender : वर्ष 2024 में अब तक 189 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 58 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए और 503 गिरफ्तार हुए हैं। इस साल 2025 में अब तक 40 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 101 गिरफ्तार हुए हैं और 56 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि माओवादी संगठन लगातार कमजोर हो रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire