Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Surrender : 6 महिला माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला

आत्मसमर्पण करने वाली ये महिला माओवादी अब समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर स्वतंत्र और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखती हैं।

Naxalite Surrender : 6 महिला माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला
X

Naxalite Surrender : नारायणपुर। जिला नारायणपुर में माड़ डिवीजन की कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी के तहत सक्रिय रूप से कार्यरत 6 लाख रुपये के इनामी 6 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सफलता नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी और बीएसएफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। आत्मसमर्पण करने वाली ये महिला माओवादी अब समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर स्वतंत्र और सामान्य जीवन जीने की इच्छा रखती हैं।

Naxalite Surrender : माओवादियों के इस आत्मसमर्पण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे समग्र विकास कार्य और सुरक्षा बलों द्वारा स्थानीय लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के प्रयास प्रमुख कारण रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार और अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में जन सुविधाओं एवं सुरक्षा कैंपों की स्थापना ने आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारायणपुर क्षेत्र में चल रहे माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों के सघन प्रयासों के फलस्वरूप ये 6 महिला माओवादी आत्मसमर्पण करने वाली सूची में शामिल हुई हैं।

Naxalite Surrender : लगातार हो रहे माओवादियों के आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सल मुक्त माड़ का सपना साकार होता दिख रहा है, जो नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो रहा है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भा.पु.से.) ने कहा, सरकार की पुनर्वास नीति के लाभ जैसे घर और नौकरी ने इन माओवादियों को आकर्षित किया है। इन्होंने माड़ और अपनी भलाई के लिए आत्मसमर्पण का फैसला लिया। माड़ बचाओ अभियान ने इन्हें एक नई उम्मीद दी है।

Naxalite Surrender : उन्होंने आगे कहा कि माओवादी विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके परिवारवाले भी वापस लाना चाहते हैं। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि अब बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। यह समय माड़ को उसके मूलवासियों को सौंपने का है, ताकि वे निर्भीक होकर सामान्य जीवन जी सकें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire