Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Naxalite surrender : महिला सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल...
समर्पण करने वालों में 2 पुरुष नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित थी।

Naxalite surrender : सुकमा। जिले में नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में सक्रिय 1 महिला नक्सली सहित 5 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस समर्पण के पीछे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही नियद नेल्लानार योजना का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। योजना से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
Naxalite surrender : समर्पण करने वालों में 2 पुरुष नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित थी। ये नक्सली जिले में हुए कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। उनकी गतिविधियों से जिले में अस्थिरता और अशांति का माहौल बना हुआ था, लेकिन सरकार की योजनाओं और प्रयासों के कारण अब वे हथियार डालने को तैयार हुए हैं।
Naxalite surrender : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास और आत्मसमर्पण की योजनाएं, जैसे नियद नेल्लानार योजना, नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति और विकास को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। इसके तहत, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सामाजिक और आर्थिक सहायता के साथ-साथ पुनर्वास की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


