Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Surrender : 25 नक्सलियों ने 93 हथियार के साथ किया सरेंडर, 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ कैश बरामद

नक्सलियों की निशानदेही पर 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपए नगद भी बरामद किए गए।

Naxalite Surrender : 25 नक्सलियों ने 93 हथियार के साथ किया सरेंडर, 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ कैश बरामद
X

Naxalite Surrender : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने डेडलाइन के अंतिम दिन सबसे बड़ा सरेंडर दिया है। इस कार्रवाई में 25 से अधिक नक्सलियों ने कुल 93 हथियार सुरक्षा बलों के हवाले किए। सरेंडर करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 7.2 किलो सोना और 2.90 करोड़ रुपए नगद भी बरामद किए गए।

सुकमा जिले में भी दो इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। सुरक्षा बलों के सघन सर्चिंग अभियान के चलते नक्सली अपनी हथियार और कैश सामग्री जंगलों में छिपाने को मजबूर हुए। शासन की पुनर्वास नीति के तहत पूर्व नक्सलियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और नगदी बरामद हुई।

बीजापुर के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के डंप में नगद 10 लाख रुपए और ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए। उन्होंने कहा कि नक्सल संगठन लगभग समाप्त हो चुका है और अब शासन की विकास योजनाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण और सम्मानजनक जीवन की सुविधा दी जा रही है। यह सरेंडर अभियान 31 मार्च 2026 को ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ संकल्प की अंतिम तारीख से पहले हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire