Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Surrender : 28.50 लाख के इनामी समेत 24 माओवादियों ने किया सरेण्डर, हिंसक वारदातों में थे शामिल...

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली फायरिंग, आईईडी विस्फोट और आगजनी जैसी कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Naxalite Surrender : 28.50 लाख के इनामी समेत 24 माओवादियों ने किया सरेण्डर, हिंसक वारदातों में थे शामिल...
X

Naxalite Surrender : बीजापुर। जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन के बीच सुरक्षाबलों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में सात दिनों से जारी अभियान के दौरान 24 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 28.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली फायरिंग, आईईडी विस्फोट और आगजनी जैसी कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Naxalite Surrender : बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा की खोखली और अमानवीय प्रकृति, आदिवासियों के शोषण और संगठन के भीतर बढ़ते मतभेदों से तंग आकर हथियार डाले। राज्य सरकार की ‘नियद नेल्लानार’ (आपका सुंदर गांव) योजना और नई पुनर्वास नीति ने इन नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। इस योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।

Naxalite Surrender : आत्मसमर्पण समारोह में सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू मौजूद रहे। सभी 24 नक्सलियों को तत्काल 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, इन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और सामाजिक एकीकरण के लिए सहायता दी जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire