Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Surrender : 16 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर किया सरेण्डर, 6 पर था 25 लाख का इनाम

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

Naxalite Surrender : 16 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर किया सरेण्डर, 6 पर था 25 लाख का इनाम
X

Naxalite Surrender : सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत सुकमा जिले में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सोमवार को पीएलजीए बटालियन के दो हार्डकोर नक्सलियों सहित 16 माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा, 6 नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम था। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन के रूप में 50-50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

आत्मसमर्पण करने वालों में एक 22 वर्षीय महिला नक्सली शामिल है, जो पिछले पांच वर्षों से संगठन में सक्रिय थी। वहीं, 15 पुरुष नक्सलियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है और वे तीन से दस वर्षों तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहे। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली सुकमा जिले में कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे। आत्मसमर्पण समारोह में एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को न केवल आर्थिक सहायता बल्कि रोजगार और शिक्षा के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं। इस नीति के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पित नक्सली को 10 लाख रुपये का अनुदान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया जाता है। अधिकारियों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में कमी आएगी और सुकमा सहित आसपास के इलाकों में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire