Breaking News
:

Naxalite Surrender : 5 महिला नक्सली सहित 14 ने किया आत्मसमर्पण, 8 पर था 16 लाख का इनाम...

Naxalite Surrender

आत्मसमर्पण का यह कदम सरकार की ‘लोन वर्राटु’ (घर वापसी) अभियान और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत प्रोत्साहन और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उठाया गया।

Naxalite Surrender : सुकमा। जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को 5 महिला नक्सलियों सहित 14 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 8 नक्सलियों पर कुल 16 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय थे और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे थे।


Naxalite Surrender : सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 5 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। ये नक्सली सुकमा जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे और माओवादी गतिविधियों में संलिप्त थे। इनमें से 8 नक्सलियों पर सरकार ने 16 लाख रुपये का इनाम रखा था, जो उनकी गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाता है। आत्मसमर्पण का यह कदम सरकार की ‘लोन वर्राटु’ (घर वापसी) अभियान और ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत प्रोत्साहन और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उठाया गया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us