Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Surrender : कोठागुडेम में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 26 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल...

पुलिस ने नक्सलियों से अपील की है कि वे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और शांतिपूर्ण जीवन जिएं।

Naxalite Surrender : कोठागुडेम में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 26 लाख के इनामी माओवादी भी शामिल...
X

Naxalite Surrender : बीजापुर/कोठागुडेम। तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। 12 नक्सलियों, जिनमें 26 लाख रुपये के इनामी माओवादी शामिल हैं, ने कोठागुडेम पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM), 4 एरिया कमेटी मेंबर (ACM), 2 पार्टी मेंबर, 2 मिलिशिया मेंबर और 2 रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स कमेटी (RPC) मेंबर शामिल हैं। इन सभी ने कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी. रोहित राजु और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष हथियार डाल दिए। पुलिस के अनुसार, यह आत्मसमर्पण 'ऑपरेशन चेयुता' के तहत हुआ, जिसके अंतर्गत नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को तत्काल 25,000 रुपये की राहत राशि दी गई, जबकि 26 लाख रुपये की इनामी राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इसके साथ ही, कोठागुडेम जिले में इस साल अब तक 294 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है। पुलिस ने नक्सलियों से अपील की है कि वे हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और शांतिपूर्ण जीवन जिएं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire