Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Encounter Update : 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर ढेर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र का था वांटेड, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में उसकी गतिविधियों के कारण वह इन राज्यों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

Naxalite Encounter Update : 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर ढेर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र का था वांटेड, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
X

Naxalite Encounter Update : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में गुरुवार, 5 जून 2025 को सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी, कोबरा, और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को मुठभेड़ में मार गिराया। सुधाकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में वांटेड था, और उस पर तीनों राज्यों की सरकारों द्वारा कुल 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसकी पुष्टि डीआईजी कमललोचन कश्यप ने की है।

मुठभेड़ बीजापुर के माड़ क्षेत्र के घने जंगलों में हुई, जहां नारायणपुर, बीजापुर, और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी टीमें संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही थीं। सुधाकर के अलावा अन्य बड़े नक्सली नेताओं के जंगल में फंसे होने की आशंका है और मुठभेड़ अभी भी जारी है। मौके से एक ऑटोमैटिक राइफल बरामद की गई है और सर्च ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

आंध्र प्रदेश के चिंतापालुदी गांव का रहने वाला सुधाकर पिछले तीन दशकों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और माओवादी संगठन के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था। वह कई बड़ी नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता था। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में उसकी गतिविधियों के कारण वह इन राज्यों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire