Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Encounter Update : नक्सल विरोधी अभियान में ऐतिहासिक जीत, 11 महिला सहित 17 माओवादी ढेर, 25 लाख के ईनामी का अंत

यह ऑपरेशन DRG सुकमा और CRPF की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Naxalite Encounter Update : नक्सल विरोधी अभियान में ऐतिहासिक जीत, 11 महिला सहित 17 माओवादी ढेर, 25 लाख के ईनामी का अंत
X

Naxalite Encounter Update : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 29 मार्च 2025 शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए, जिनमें 11 महिला माओवादी शामिल हैं। इस ऑपरेशन में 25 लाख रुपये के इनामी और दरभा डिवीजन के सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी ढेर हो गया। यह ऑपरेशन DRG सुकमा और CRPF की 159वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

Naxalite Encounter Update : बता दें कि 28 मार्च को केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा, नेन्डुम और उपमपल्ली में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली। जिसके बाद सुरक्षा बल सर्चिंग के लिए रवाना 29 मार्च आज सुबह 8 बजे रवाना हुए, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो घंटों चली। इस मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए, जिनमें से 7 की पहचान हो चुकी है। मारे गए प्रमुख नक्सलियों में कुहड़ामी जगदीश (बुधरा) – दरभा डिवीजन सचिव 25 लाख का इनामी, रोशन उर्फ भीमा पोडियम, सलवम जोगी, माड़वी देवे, दसरी कोवासी, हूँगी व हिड़मे शामिल है।

Naxalite Encounter Update : सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि यह ऑपरेशन नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी सफलता है। इससे दरभा डिवीजन को गंभीर झटका लगा है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सल साहित्य भी बरामद किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire