Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxalite Encounter: अबूझमाड़ के जंगलों में 6 नक्सली कमांडर ढेर, AK-47 और SLR राइफलें बरामद

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सली कमांडर ढेर हो चुके हैं और मौके से AK-47 व SLR राइफलें बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

Naxalite Encounter: अबूझमाड़ के जंगलों में 6 नक्सली कमांडर ढेर, AK-47 और SLR राइफलें बरामद
X

Naxalite Encounter : नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को नारायणपुर-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली लीडर मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के शवों के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियार, जिसमें AK-47 और SLR राइफल्स शामिल हैं, बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर नारायणपुर जिले में संयुक्त सुरक्षा बलों, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य फोर्सेस शामिल थीं, ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। दोपहर से शुरू हुई इस मुठभेड़ में दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से 6 नक्सली लीडरों के शव बरामद किए गए हैं।

इसके साथ ही AK-47, SLR राइफल्स, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन अबूझमाड़ के उन इलाकों में चलाया गया, जो लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर रहे हैं।।

Ministry of Home Affairs – Left Wing Extremism Reports
Press Information Bureau (PIB) - Naxal Updates
CRPF Official Website


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire