Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Encounter: अबूझमाड़ में DRG के जवान एक्शन मोड में, बड़े लीडर्स को घेरा, 26 नक्सली मारे जाने की खबर, एक जवान शहीद

Naxalite Encounter: अबूझमाड़ में DRG के जवान एक्शन मोड में, बड़े लीडर्स को घेरा, 26 नक्सली मारे जाने की खबर, एक जवान शहीद
X

Naxalite Encounter: रायपुर: नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती इलाकों में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से तीव्र मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, अबूझमाड़ के घने जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि मृत नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और एक अन्य जवान के घायल होने की भी सूचना है।

Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से कई नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी ने नक्सलियों के कुछ बड़े कमांडरों को घेर लिया है, जिनमें कथित तौर पर रूपेश जैसे बड़े नक्सली लीडर भी शामिल हैं। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है।

Naxalite Encounter: डिप्टी सीएम का बयान

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए इस अभियान में डीआरजी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली कमांडर घिरे हुए हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि इस मुठभेड़ में एक जवान जवान शहीद और एक जवान घायल भी हुए हैं।


Naxalite Encounter: एक करोड़ का इनामी नक्सली भी हुआ ढेर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली बसव राजू सहित कई बड़े नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire