Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite encounter: छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 7 नक्सली ढेर, टॉप माओवादी लीडर देवजी के मारे जाने की खबर, कल यहीं मारा गया था हिड़मा

Naxalite encounter: जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर बुूधवार को एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है, जिसमें पोलिथ ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Naxalite encounter: छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 7 नक्सली ढेर, टॉप माओवादी लीडर देवजी के मारे जाने की खबर, कल यहीं मारा गया था हिड़मा
X

Naxalite encounter: जगदलपुर। छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर बुूधवार को एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है, जिसमें पोलिथ ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बता दें एक दिन पहले 18 नवंबर की सुबह इसी जगह पर नक्सली लीडर हिड़मा मारा गया था।

Naxalite encounter: जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में नक्सल संगठन के टॉप लीडर, पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव देवजी की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इसके बाद जवानों को इलाके में भेजा गया था।

Naxalite encounter: फिलहाल सुरक्षाबल आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली के घने जंगलों में मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। समाचार लिखे जाने तक इस एनकांउटर में मारे गए नक्सलियों के संबंध में ​अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जवानों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire