Create your Account
Naxalite Couple Surrender : आंध्र प्रदेश के नक्सली दंपति ने किया सरेण्डर, 18 हथियार बरामद
- Rohit banchhor
- 26 Jul, 2025
आत्मसमर्पण के साथ ही दंपति ने नक्सलियों के हथियारों और उपकरणों का भी खुलासा किया, जिससे सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
Naxalite Couple Surrender : सुकमा। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के एक नक्सली दंपति, कमलेश और उनकी पत्नी अरुणा ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के साथ ही दंपति ने नक्सलियों के हथियारों और उपकरणों का भी खुलासा किया, जिससे सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
बता दें कि कमलेश पिछले 34 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था और बस्तर संभागीय समिति का प्रभारी रहा। वह दंडकारण्य विशेष जोनल समिति का सक्रिय सदस्य भी था। उसकी पत्नी अरुणा भी नक्सली गतिविधियों में शामिल थी। दोनों पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के बाद दंपति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में एक ऑपरेशन के दौरान 18 हथियार बरामद किए गए। इनमें 1 एके-47, 2 बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), 5 सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), 2 इंसास राइफल, 606 जिंदा राउंड, 37 किलोग्राम कार्डेक्स तार और अन्य नक्सली उपकरण शामिल हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले दंपति को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 5 लाख रुपये का चेक और 20,000 रुपये नकद सहायता के रूप में प्रदान किए गए। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि यह आत्मसमर्पण नक्सलियों की कमजोर होती स्थिति और सरकार की ‘नियद नेल्लानार’ योजना व पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाता है।
Related Posts
More News:
- 1. AIR India ने हर हफ्ते 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें की रद्द, कई विदेशी मार्ग निलंबित
- 2. UP Crime : साली की हत्या के बाद जीजा ने खुद को मारी गोली, रिश्तों के पीछे छिपे राज की जांच शुरू
- 3. UP Accident : गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटा अनियंत्रित कैंटर, मासूम समेत 3 की मौत
- 4. Amit Shah Bastar Visit: गृहमंत्री अमित शाह का कारकेड 14 से घट कर 4 का हुआ, पुलिस ने किया रिहर्सल,कल शाम पहुंचेंगे रायपुर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

