Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Arrested : नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 इनामी समेत 6 गिरफ्तार, बम और विस्फोटक सामग्री बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों में से एक पर 2 लाख रुपये और एक पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Naxalite Arrested : नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 2 इनामी समेत 6 गिरफ्तार, बम और विस्फोटक सामग्री बरामद
X

Naxalite Arrested : सुकमा। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इनामी नक्सलियों समेत 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 218वीं बटालियन के संयुक्त अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार नक्सलियों में से एक पर 2 लाख रुपये और एक पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गोरखा गांव के पास 4 और पीलावाया गांव के पास 2 नक्सलियों को पकड़ा गया। ये नक्सली 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान कोंटा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फायरिंग और एक ग्रामीण की हत्या में शामिल थे। उनके कब्जे से एक नग बम, एक टिफिन बम, और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि यह अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें नक्सलियों की गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिली थी। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire